दी टॉप टेन न्यूज़ हरिद्वार
मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच कर मेला नियंत्रण कक्ष में कुंभ की समीक्षा बैठक समस्त अधिकारियों के साथ की डॉ निशंक ने आईपीडीएस योजना अंतर्गत भूमिगत विद्युत कार्यों को शीघ्र और गुणवत्ता परक विधि से कराने के दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने एन एच ए के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कुंभ से पूर्व सड़कों के निर्माण के कार्य व फ्लाईओवर के कार्य पूर्ण करें उन्होंने फ्लाईओवर के कार्य निर्धारित समय अवधि मैं पूर्ण ना करने पर नाराजगी व्यक्त की निशंक ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को सी एस आर से हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण किये जाने वाले कार्य के के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने के दिशा निर्देश दिए।
