नीतीश कुमार बने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री,आज ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। इनके अलावा 14 अन्य नेताओं ने भी राज्यपाल के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली।

इसके साथ ही बिहार में नई कैबिनेट की बैठक कल बुलाई गई है वहीं 23 नवंबर को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

वही आरजेडी ने कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। आरजेडी ने कहा कि निर्वाचित और चयनित की बजाय परिस्थितिवश “मनोनीत” मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई। आपकी समाज तोड़क कुर्सीवादी नीतियों से बिहार को बहुत नुक़सान हुआ है। इस बार हर दिन बिहार का बेरोज़गार युवा, नियोजित शिक्षक और संविदाकर्मी आपसे से अपना हक मांगेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए राज्य में किसान, महिला, युवा और विकासोन्मुखी सरकार देगा। मैं बिहार के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

[smartslider3 slider=17]