उत्तराखंड में आज 243 कोरोना संक्रमण के शिकार

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.38% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 243 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 243 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 68458 हो गयी है।

और 243 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4184 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 441 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 7390 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी1066 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6475 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1116 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 15 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 7 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 12 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 9 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 107 और हरिद्वार जिले में 18 नैनीताल जिले में 24 वही पौड़ी जिले में 21 और पिथौरागढ़ जिले में 1 रुद्रप्रयाग जिले में 6 और टिहरी जिले में 7 और उधम सिंह नगर में 14 उत्तरकाशी जिले में 2 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 603 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।