दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
शासन ने आज चार आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है, आईएएस अधिकारी हरि चंद्र सेमवाल से सचिव आबकारी के दायित्व को कम कर सचिव महिला सशक्तिकरण व बाल विकास का पद भार दिया गया है। आईएएस
मनुज गोयल को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा से हटाकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बना दिया गया है आईएएस रोहित मीणा को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। आईएएस अधिकारी वंदना सिंह जोकि बाध्य प्रतीक्षा में थी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल की दी गई जिम्मेदारी.

[smartslider3 slider=17]
