दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड वन विभाग ने सात अधिकारियों का आज तबादला कर दिए है अपर सचिव विजय कुमार ने तबादला सूची जारी करते हुए सात अधिकारियों का तबादला निर्देश जारी किया है। सहायक वन संरक्षक कोमल सिंह को वन्यजीव प्रतिपालक राजाजी टाइगर रिजर्व से प्रभारी उपनिदेशक गोविंद पशु विहार पुरोला उत्तरकाशी में नई तैनाती दी गई और सहायक वन संरक्षक सोहन लाल जो कि उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वैन प्रभाग पौडी स्थानांतरित कर दिया है।वही सहायक वन संरक्षक कामत प्रसाद वर्मा को उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग से प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में नई तैनाती मिली है। सहायक वन संरक्षक रविंद्र नाथ श्रीवास्तव को उप प्रभागीय वनाधिकारी टोंस वन प्रभाग से प्रभारी उप निदेशक गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क उत्तरकाशी में नई तैनाती मिली है।सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी सहायक वन संरक्षक उप प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग से प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर में नवीन तैनाती मिली है।सहायक वन संरक्षक अमरेश कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग से प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन में नवीन तैनाती मिली है।
