
दी टॉप टेन न्यूज़
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत के बावजूद संक्रमित मरीजो की बढ़ती मौतों पर विराम लगता नजर नही आ रहा है प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भले ही संक्रमण का आंकड़ा कुछ कम हो गया हो लेकिन संक्रमण अभी थमा नही है,बल्कि त्योहारी सीजन में अब ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 402 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 59508 हो गयी है।

आज प्रदेश में कोरोना के 402 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4897 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 568 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।आज 11296 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14994 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11641 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 968 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 15 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 11 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 28 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 9 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 107 और हरिद्वार जिले में 32 नैनीताल जिले में 46 वही पौड़ी जिले में 48 और पिथौरागढ़ जिले में 9 रुद्रप्रयाग जिले में 37 टिहरी जिले में 19 और उधम सिंह नगर में 27 उत्तरकाशी जिले में 14 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 8 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 443 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

