
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 14 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत के बावजूद संक्रमित मरीजो की बढ़ती मौतों पर विराम लगता नजर नही आ रहा है प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भले ही संक्रमण का आंकड़ा कुछ कम हो गया हो लेकिन संक्रमण अभी थमा नही है,बल्कि त्योहारी सीजन में अब ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 505 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 59106 हो गयी है।
आज प्रदेश में कोरोना के 505 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5085 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 770 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।आज 11686 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14432 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12331 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 960 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 24 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 8 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 39 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 8 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 140 और हरिद्वार जिले में 37 नैनीताल जिले में 49 वही पौड़ी जिले में 47 और पिथौरागढ़ जिले में 26 रुद्रप्रयाग जिले में 25 टिहरी जिले में 20 और उधम सिंह नगर में 52 उत्तरकाशी जिले में 30 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 14 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 429 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

