पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कुछ कमी के बावजूद यहां मौतों का आंकड़ा कम नही हो पा रहा है आज फिर प्रदेश में इस महामारी से 15 लोगों की जान चली गयी है।
शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 549 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 57042 हो गयी है।
आज प्रदेश में कोरोना के 549 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5692 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 524 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11262 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16767 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11692 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 92.16और रिकवरी रेट 87 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 829 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 22 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 9 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 73 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 22 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 183 और हरिद्वार जिले में 28 नैनीताल जिले में 86 वही पौड़ी जिले में 41 और पिथौरागढ़ जिले में 11 रुद्रप्रयाग जिले में 28 टिहरी जिले में 20 और उधम सिंह नगर में 14 उत्तरकाशी जिले में 14 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 15 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 366 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
