उत्तराखंड में थम नही रहा कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 20 लोगों की मौत

प्रदेश में आज कोरोना के 294 नये केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कुछ कमी के बावजूद यहां मौतों का आंकड़ा कम नही हो पा रहा है आज फिर प्रदेश में इस महामारी से 20 लोगों की जान चली गयी है।

मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 294 केस सामने आने से यह आंकड़ा अब 55641 हो गया है।

आज प्रदेश में कोरोना के 294 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 6576 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 665 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10453 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13991 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11866 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 84.81और रिकवरी रेट 86 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 782 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 12 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 9 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 21 और चम्पावत जिले में 4 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 72 और हरिद्वार जिले में 22 नैनीताल जिले में 17 वही पौड़ी जिले में 26 और पिथौरागढ़ जिले में 14 रुद्रप्रयाग जिले में 3 टिहरी जिले में 21 और उधम सिंह नगर में 38 उत्तरकाशी जिले में 35 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 20 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 312 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।