उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 462 नये केस

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 18 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 462 केस सामने आने से यह आंकड़ा  अब 54525 हो गया है।

आज प्रदेश में कोरोना के 462 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 7321 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 412 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज  10848 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13947 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11272 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 72.40और रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 734 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 6 कोरोना संक्रमण के केस सामने  आये है।वही बागेश्वर जिले में 14 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है,  चमोली जिले में 27 और चम्पावत जिले में  9 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक  167 और हरिद्वार जिले में  62 नैनीताल जिले में 56 वही पौड़ी जिले में 10 और पिथौरागढ़ जिले में 9 रुद्रप्रयाग जिले में 6 टिहरी जिले में 16 और उधम सिंह नगर में 63 उत्तरकाशी जिले में 17 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 18 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 284 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।