उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस 54 हजार के पार

प्रदेश में  कोरोना संक्रमण के 704 नये  केस

आज कोरोना संक्रमण से 14 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

शुक्रवार को राज्य में  कोरोना संक्रमण के 704 केस सामने आने से यह आंकड़ा  अब 54063 हो गया है। आज प्रदेश में कोरोना के 704 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 7289 हो गईं है । आज  13677 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12677 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10595 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 54.09और रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 716 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में  बहुत दिनों की राहत के बाद आज 17 कोरोना संक्रमण के केस सामने  आये है।वही बागेश्वर जिले में 20 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है,  चमोली जिले में 19 और चम्पावत जिले में  12 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक  242 और हरिद्वार जिले में  50 नैनीताल जिले में 73 वही पौड़ी जिले में 66 और पिथौरागढ़ जिले में 20 रुद्रप्रयाग जिले में 70 टिहरी जिले में 18 और उधम सिंह नगर में 66 उत्तरकाशी जिले में 31 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 14 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।