देहरादून में सर्वाधिक 123 कोरोना संक्रमण के मामले आज
आज कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 338 केस सामने आने से यह आंकड़ा अब 52329 हो गया है और देहरादून जिले में पिछले लंबे समय से सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले आना जनपद वासियो के लिए एक चिंता का विषय है अब प्रदेश के नागरिकों को ज्यादा जिम्मेदार और जागरूकता की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार
आज अल्मोड़ा जिले में राहत मिलते हुये एक भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 19 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 9 और चम्पावत जिले में 3 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 123 और हरिद्वार जिले में 55 नैनीताल जिले में 20 वही पौड़ी जिले में 7 और पिथौरागढ़ जिले में 20, रुद्रप्रयाग जिले में 8 टिहरी जिले में 3 और उधम सिंह नगर में 39 उत्तरकाशी जिले में 32 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 8 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
