प्रदेश में आज कोरोना के 493 नये मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के लिहाज से आज का दिन राहत भर रहा आज प्रदेश में सिर्फ 493 कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 9122 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 47995 पर पहुच गया है।

आज 9087 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11746 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9330 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 44.58और रिकवरी रेट 79 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 591 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 1 कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में 6 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 13 चम्पावत जिले में 15 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 174 वही हरिद्वार में 53 नैनीताल जिले में 47 पिथौरागढ़ जिले में 15 रुद्रप्रयाग जिले में 4 टिहरी जिले में 65 वही उधम सिंह नगर में 60 और उत्तरकाशी जिले में 40 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 11 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।