उत्तराखंड में कोरोना के आज 764 नये मामले

प्रदेश में आज कोरोना से 8 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रविवार को राज्य में 764 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 10799 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 47045 पर पहुच गया है।

आज 11042 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 10472 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6508 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 35.02और रिकवरी रेट 75 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 574 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 9 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 8 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 25 चम्पावत जिले में 25 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 241 वही हरिद्वार में 139 नैनीताल जिले में 50 पौड़ी जिले में 90 पिथौरागढ़ जिले में 11 रुद्रप्रयाग जिले में 16 टिहरी जिले में 25 वही उधम सिंह नगर में 89और उत्तरकाशी जिले में 36 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 8 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।