प्रदेश में कोरोना के आज 1061 नये मामलेराज्य में अभी 8500 एक्टिव केस
बुधवार को राज्य में 1061 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 8500 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 27211 पर पहुच गया है।
आज 9164 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13996 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9879 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 22.97 और रिकवरी रेट 67 प्रतिशत है और
अभी तक इस महामारी से 372 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव केस मिले वही बागेश्वर जिले में आज एक भी कोरोना का केस सामने नही आया और चमोली जिले में 32 चम्पावत जिले में 51 देहरादून जिले में 251 वही हरिद्वार में 142 नैनीताल जिले में 36 पौड़ी जिले में 68 पिथौरागढ़ जिले में27 रुद्रप्रयाग जिले में 49 टेहरी जिले में 82 उधम सिंह नगर में सर्वाधिक 265और उत्तरकाशी जिले में 23 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 12 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
