प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।संक्रमण जीतने तेजी से फैल रहा है लोगों में उतनी ही लापरवाही का आलम है ।शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग न तो शोशल डिस्टनसिंग का पालन करते नजर आ रहे है ना ही मास्क का उपयोग करते। हालाकि पुलिस प्रशासन रोज बिना मास्क के पकड़े जाने पर कई लोगो के चालान काट रहे है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। आज देहरादून में 205 कोरोना के मामले मिलने से ये जिला टॉप पर है तो उधम सिंह नगर में 63 मामलो के साथ हरिद्वार और नैनीताल जिले में भी 163 और 131कोरोना मरीजों के मिलने से लगता है इन जिलों में कोरोना संक्रमण बेकाबू हुआ जा रहा है।
आज फिर प्रदेश में 831 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23011 हो गयी है इनमें से 15447मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 7187केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 312लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 502मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले देहरादून जिले में 205 मरीज मिले है उसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले में 63और हरिद्वार जिले में 163फिर नैनीताल जिले में 131 उत्तरकाशी जिले में 11, अल्मोड़ा जिले में 34 टेहरी गढ़वाल जिले में 76 पौड़ी जिले में 85और पिथौरागढ़ जिले में 13 मरीजो में रुद्रप्रयाग जिले में 13 और चंपावत जिले में 24 मरीजों चमोली जिले3, बागेस्वर में 10 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।इसके साथ ही आज प्रदेश में 12लोगो की मौत कोरोना से हो गई है
अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।