नेता प्रतिपक्ष इन्द्रा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदयेश कोरोना के चपेट में

लालकुआं के भाजप विधायक नवीन दुमका भी कोरोना संक्रमि

दी टॉप टेन न्यूज़ हल्द्वानी 

नेता प्रतिपक्ष इन्द्रा ह्रदयेश के पुत्र कोरोना की चपेट में आ गए है।
सुमित ह्रदयेश ने यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से दी है और उन्होंने उनके संपर्क में आये लोगो से स्वयं का कोरोना टेस्ट करवाने की बात कही है।
गुरुवार को सुमित को तबियत सही महसूस नही हो रही थी तो उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आये लोगो का कोरोना टेस्ट करना शुरु कर दिया है।

कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुमित को होम आइसोलेट कर दिया है।

वही लालकुआं से भाजपा विधायक नवीन दुमका भी कोरोना संक्रमित हो गए है बताया जा रहा है की दुमका भाजपा पदाधिकारियों के संपर्क में आये थे स्वास्थ्य विभाग नवीन दुमका के परिवार के सदस्यों के साथ साथ संपर्क में आये लोगो का कोरोना टेस्ट कर रहा है।

यहां बात अगर कोरोना संक्रमण की करी जाए तो रोज सैकडों की तादात में कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे है नैनीताल जिले में रोज कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे है।