उत्तराखंड में गुरुवार को बेलगाम हुआ कोरोना संक्रमण, तोड़े अब तक के सारे रेकॉर्ड,कोरोना से हुई 9 मौते आज

प्रदेश में आज मिले 946 कोरोना संक्रमण के मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।संक्रमण जीतने तेजी से फैल रहा है लोगों में उतनी ही लापरवाही का आलम है ।शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग न तो शोशल डिस्टनसिंग का पालन करते नजर आ रहे है ना ही मास्क का उपयोग करते। हालाकि पुलिस प्रशासन रोज बिना मास्क के पकड़े जाने पर कई लोगो के चालान काट रहे है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। आज देहरादून में 272 कोरोना के मामले मिलने से ये जिला टॉप पर है तो उधम सिंह नगर में 194 मामलो के साथ हरिद्वार और नैनीताल जिले में भी 135 और 105 कोरोना मरीजों के मिलने से लगता है इन जिलों में कोरोना संक्रमण बेकाबू हुआ जा रहा है।

आज फिर प्रदेश में 946 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 22180 हो गयी है इनमें से 14945मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 6871 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 300 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 508 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है आज 10753सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 9909सैम्पल विभिन्न लैब्स में जांच को भेजे गये है अभी 14447 कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षा में है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले देहरादून जिले में 272 मरीज मिले है उसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले में 194 और हरिद्वार जिले में 135 फिर नैनीताल जिले में 105 उत्तरकाशी जिले में 50, अल्मोड़ा जिले में 48 टेहरी गढ़वाल जिले में 37 पौड़ी जिले में 31 और पिथौरागढ़ जिले में 28 मरीजो में रुद्रप्रयाग जिले में 24 और चंपावत जिले में 20 मरीजों चमोली जिले 1, बागेस्वर में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।इसके साथ ही आज प्रदेश में 9 लोगो की मौत कोरोना से हो गई है जिसमे ऋषिकेश एम्स में 5 मरीजो की और 3 मरीजो की गवर्मेन्ट हॉस्पिटल सुशीला तिवारी हल्द्वानी में और 1 मरीज की कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल में आज मौत हो गई है।

अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।