कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग की बैठक

दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट बागेश्वर

विकास खण्ड कपकोट के सभागार में क्षेत्रीय विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने ब्लाक प्रमुख गोबिन्द दानू की अध्यक्षता में आज समस्त ग्राम विकास अधिकारियों, मनरेगा जेई व ग्राम रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक ली ।
माननीय विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों से मनरेगा की कार्य योजनाओं की आ रही शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए माननीय विधायक जी ने कहा कि धरातल में मनरेगा की कार्ययोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण मानकोनुसार बनवाना सुनिश्चित करें और वि0ख0-कपकोट के अंतर्गत रजिस्टर 15 हजार श्रमिकों व बाहर से आए प्रवासियों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की मनरेगा गाइड लाइन अनुसार रोजगार की व्यवस्था करें ।
और ग्रामीण क्षेत्रों में आवासों का आवंटन भी न्यायोचित पात्र निराश्रित ग्रामीणों को ही पारदर्शिता दिलवाने को कहा
साथ ही आपदा से प्रभावित पाकड़ का स्थलीय निरीक्षण किया ।
इस मौके पर वीडियो गंगा गिरि गोस्वामी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही , पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोहर राम , कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र गड़िया , गोकुल रावत , सुरेंद्र बिष्ट , कैलाश जोशी , किरण गोस्वामी , दीपा कोश्यारी , सहित आदि लोग थे ।