प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।संक्रमण जीतने तेजी से फैल रहा है लोगों में उतनी ही लापरवाही का आलम है ।शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी लोग न तो शोशल डिस्टनसिंग का पालन करते नजर आ रहे है ना ही मास्क का उपयोग करते। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
आज फिर प्रदेश में 836 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 21234 हो गयी है इनमें से 14437मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 6442 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 291 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 425 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है आज 9831सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 9286सैम्पल विभिन्न लैब्स में जांच को भेजे गये है अभी 15868 कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षा में है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले हरिद्वार जिले में 220 मरीज मिले है उसके बाद देहरादून जिले में 184 फिर ऊधम सिंह नगर जिले में 112 और नैनीताल जिले में 97 टेहरी जिले में 42 अल्मोड़ा जिले में 34 पौड़ी जिले में 32 और रुद्रप्रयाग जिले में भी 32 मरीजो में उत्तरकाशी जिले में 31औरपिथौरागढ़ जिले में 28 और चंपावत जिले में 12 मरीजों चमोली जिले 12, बागेस्वर में 5 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।