प्रदेश बीजेपी कार्यालय दो दिनों के लिए किया गया बंद
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-देवभूमि उत्तराखंड जहां कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। वही अब वीआईपी लीडर भो कोरोना की चपेट में आने लगे है।ताजे मामले में बीजेपी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमित पाए गए है।बंशीधर भगत ने स्वंयम शोशल मीडिया के माध्यम से खुद को कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी सार्वजनिक की है।साथ ही पिछले एक सप्ताह में उनके सम्पर्क में आये लोगो से कोरोना जांच कराने की अपील भी की गई है।
वही हम आपको बता दे कि एक दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष भगत के पुत्र विकास भगत कोरोना संक्रमित पाए गए थे।जिन्हें हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइसोलेट किया गया था। वही अब देहरादून यमुना कालौनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बंशीधर भगत की की गई कोरोना जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए है।जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बंशीधर भगत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाते जंहा पूर्व में कई कार्यक्रमो में प्रतिभाग किया है। वही उनके कोरोना संक्रमित निकलने के बाद उनके सम्पर्क में आये लोगो मे हड़कंप है।फिलहाल बीजेपी के उत्तराखण्ड संगठन के बॉस भगत कोरोना की चपेट में आ चुके है।पूर्व में कई कार्यक्रमो में कोविड नियमो के उलंघन के आरोप लगा विपक्षी कांग्रेस भी भगत पर हमलावर हो चुकी है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय को दो दिनों के लिए सील कर आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है इस बीच कार्यालय को सेनीटाइज किया जाएगा वही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी अपने आप को होम आइसोलेट कर लिया है वह दो दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मिले थे।