शासन ने आईएएस और पीसीएस अफसरों के दायित्व में किया फेरबदल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड शासन में आजकल आईएएस और पीसीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव किए जा रहे हैं कुछ अफसरों की जिम्मेदारियों में इजाफा किया जा रहा है तो वहीं कुछ की जिम्मेदारी कम करते हुए कुछ राहत दी जा रही है ताकि सचिवालय में फाइलें फटाफट दौड़ सके और विकास कार्य में तेजी आए इसी क्रम में शुक्रवार को शासन ने दो आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है।

शासन ने शुक्रवार को आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन से प्रमुख सचिव खनन की जिम्मेदारी कम कर यह आरके सुधांशु को सौंप दी गई है आनंद वर्धन पहले से ही अनेक विभागों को संभाल रहे हैं वही पीसीएस अफसर प्रशांत कुमार आर्य को निदेशक पर्यटन विकास परिषद का चार्ज सौंप दिया गया है और पीसीएस अफसर कमलेश मेहता को एसीईओ उत्तराखंड सिविल एविएसन डेवलोपमेन्ट की जिम्मेदारी दी गई है।