शहीद राजेन्द्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में अन्तिम संस्कार

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

गढ़वाल राइफल्स के शहीद जवान राजेन्द्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर जम्मू से विशेष विमान से कल देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया था।

शदीद के पार्थिव शरीर को आज अंतिम दर्शनों के लिए उनके आमबीवाला सैनिक कॉलोनी स्थित आवास ले जाया गया शासन प्रशासन के अधिकारी तथा नातेदार के साथ क्षेत्रवासियों ने शहिद को नमन किया। आज शहीद का अंतिम संस्कार हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
वही शहीद को श्रद्धांजलि  देने राज्य के मुख्यमंत्री भी शहीद के आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सैनिक काॅलोनी, अम्बीवाला, देहरादून में 11वीं गढ़वाल  रायफल्स के शहीद हवलादार  राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को सांतवना दी। उन्होंने कहा कि हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह को ढ़ूढ़ने के लिए जवानों ने काफी मेहनत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री  एवं सेनाध्यक्ष से भी इस संबंध में  उनकी बात हुई थी। मुख्यमंत्री पहले भी हवलदार राजेन्द्र सिंह के पिता एवं पत्नी से मिले थे।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवारजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी।
इस अवसर पर विधायक  हरवंश कपूर, श्री गणेश जोशी,  सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।