




प्रदेश में अब 12493हुए कोरोना संक्रमण के मामले
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून





प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।आज फिर प्रदेश में 319 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 12496 हो गयी है इनमें से 8485 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 3806केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 158लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 385 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले हरिद्वार जिले में 109 मरीज मिले है उसके बाद नैनीताल में 23 देहरादून जिले में 10 रुद्रप्रयाग जिले में 41ऊधम सिंह नगर जिले में 38 टेहरी जिले में 15 चमोली जिले में 1 अल्मोडा जिले में 0 पौड़ी जिले में 0और चंपावत जिले में 1 मरीजो में और पिथौरागढ़ जिले में 1व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बागेश्वर 3 और उत्तरकाशी जिले में 77 व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की शिकायत मिली।





