किसी भी सहायता के लिए किया जा सकता है संपर्क मदद को हमेशा तैयार
दी टॉप टेन न्यूज धारचूला पिथौरागढ़

अपने तेजतर्रार तेवर के लिए पहचाने जाने वाले धारचूला विधायक हरीश धामी इन दिनों कोरना वॉरियर्स बनकर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं उन्होंने कोरोना महामारी के इस संकटकाल में अपने क्षेत्रवासियों जोकि बेसहारा गरीब विधवा मजदूर इत्यादि जरूरतमंद लोगों के लिए अठारह हज़ार लोगों तक राशन किट पहुंचाने का लक्ष्य रखा था जिसे वह जल्दी ही पूरा कर लेंगे इसके अलावा राज्य में विधायक निधि से 30 लाख रुपए जारी करने वाले वह पहले विधायक भी हैं जिन्हें की अपने क्षेत्र वासियों की अत्यंत चिंता है।
इन दिनों उत्तराखंड प्रवासी देश के कोने कोने से अपने राज्य और क्षेत्रों में पहुंचना चाह रहे हैं और वह हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचे इस संबंध में तहसील तेजम बागापानी मुंसियारी विधायक हरीश धामी ने अपने क्षेत्र वासियों को संदेश जारी कर कहां है कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जहां हैं स्वस्थ रहें और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क अवश्य लगाएं और स्वयं की रक्षा करें तथा दूसरों को भी सुरक्षित बनाएं उन्होंने कहा है कि आप लोग किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगा इसके साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए हैं कि जो भी लोग उत्तराखंड से बाहर से लौट रहे हैं उनकी हर संभव मदद कीजिए और जो लोग गांव में अपने क्षेत्रों में पहुंच गए हैं और क्वॉरेंटाइन हैं उनको हर सुविधा मुहैया कराई जाए इसके लिए यदि उनकी जरूरत पड़ती है तो वह मोबाइल नंबर 7055700007 पर संपर्क कर सकते हैं।

