कोरोना संक्रमण रोकथाम पर युवा भी निभा रहे सहभागिता
खटीमा- पूरा देश इस समय कोरोना महामारी संक्रमण रोकथाम को लेकर जंग लड़ रहा है। कोरोना वोर्रीयर्स के रूप में जहां डॉक्टर्स,पुलिस,सफाई कर्मी,मीडिया व प्रशासन लगातार मैदान में है वही आमजन भी कोरोना महामारी से लड़ी जा रही इस जंग में अपने अपने तरीके से सहभागिता निभा रहा है।

खटीमा के भुजिया नम्बर तीन व नॉगवा ठग्गु ग्रामीण इलाकों के युवा भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में आमजन के बचाव को लेकर अपनी सहभागिता निभा रहे है।स्थानीय युवा दीपक खोलिया के नेतृत्व में युवाओ की टोली ग्रामीण इलाकों में अपने खर्चे से ग्राम सभा नौग्वा ठग्गु ,भुजिया नम्बर तीन व ममता कलौनी इलाके में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कर अपने पूरे ग्रामीण क्षेत्र को सेनेटाइज करने का काम कर रहे है।कंधों में स्प्रे मशीन लाद कर यह युवा अपने गांव की गलियों,घरों आदि क्षेत्रों में सेनेटाइज कर कोरोना को हराने की जंग लड़ रहे है। इसके साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों को घर पर रह,मास्क का प्रयोग करने व साबुन से बार बार हाथ धोने को भी जागरूक करने का कार्य कर रहे है।

खटीमा के नॉगवा ठग्गू ,ममता कालोनी व भुजिया नम्बर तीन इलाको में कोरोना संक्रमन की रोकथाम को लेकर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव व जागरूकता फैलाने वाले युवा इसके माध्यम से लोगों को एक मेसेज देना चाहते है की कोरोना हारेगा तभी देश जितेगा इसलिए सभी लोग महामारी के इस काल मे देश को बचाने को अपने अपने घरों पर रहे।व शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करे।
जागरूक युवाओ की इस टीम में दीपक खोलिया, खङक चन्द, प्रकाश चन्द, रंजन , सन्नी, रिकू,सूरज दीपक चन्द,आदि रहे।
