राज्य में रेड जोन घोषित जिलों में अब होगा रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट
दी टॉप टेन न्यूज़ हरिद्वार
डीजी हेल्थ उत्तराखंड अमिता उप्रेती ने आज हरिद्वार में राजकीय मेला चिकित्सालय का निरीक्षण किया चिकित्सालय में उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया और उन्होंने 60 बेड वाले आइसोलेशन सेंटर और 10 बेड के आई सी यू यूनिट का निरीक्षण किया जोकि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बन रहे हैं।

डीजी हेल्थ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को 4800 यूनिट रैपिड टेस्ट किट मिल गए हैं अब राज्य में रेड जोन घोषित जिलों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए जांच शुरू की जाएगी।
