राजकीय महाविद्यालय सतपुली में सेवा संकल्प सप्ताह का समापन

दी टॉप टेन न्यूज़

सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली खैरासैंण में सेवा संकल्प सप्ताह का समापन रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, विशिष्ट अतिथि पीएलवी पुष्पेंद्र राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सेवा संकल्प सप्ताह के तहत रंगोली, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूजा, दीप्ति, चांदनी, रश्मि रावत और गीतांजलि को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि दीप्ति रावत ने मेरे सपनों का भारत-2047 विषय पर विचार रखते हुए शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने, चरित्र निर्माण, आध्यात्मिक विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कोविड काल में टीकाकरण और स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की अपनी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ उनका सर्वांगीण विकास भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विमल कुमार लखटकिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश इष्टवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज पोखरियाल, डॉ. वीर सिंह, डॉ. हरिकृष्ण सेमवाल, गुड्डी देवी, अर्चना, मनीष नेगी, अजय कुमार, नितिन भट्ट, नीरज राणा सहित महाविद्यालय के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।