दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून
कोटद्वार।रा0इ0 कॉलेज कोटद्वार के सभागार में यू कास्ट (U COST )एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के तत्वाधान में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026, जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त कोटद्वार पी एल शाह विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अंशुल बिष्ट,सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक प्रदीप रावत खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता वैज्ञानिक सोच ,नवाचार, टीम भावना, नेतृत्व को बढ़ावा, शीर्षक पर जूनियर एवं सीनियर स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई ,जिसमें जनपद के 15 विकासखंडो के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिमाग किया। सभी छात्रों की स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद जूनियर व सीनियर स्तर पर 6, 6 छात्रों का चयनकर सात चक्रों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।, प्रतियोगिता के निर्णायक श्रवण रावत,सरिता रौतेला, दीपक नौटियाल ,सीतांशु खुगशाल ,कविता बिष्ट रावत, रश्मि उनियाल, पूनम पांथरी ,रितु, अनिता, थे, इस अवसर पर, पी एल शाह नगर आयुक्त कोटद्वार जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, प्रदीप रावत सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक, वर्षा भारद्वाज खण्ड शिक्षा अधिकारी, उमाकांत कुकरेती, राजेंद्र सुंदरियाल जिला समन्वयक प्रधानाचार्य मुकेश रावत, मनमोहन सिंह चौहान, ब्लॉक समन्वयक सरिता रौतेला, श्रवण रावत, अजय अनिल काला राकेश पोखरियाल आदि उपस्थित थे।
