दी टॉप टेन न्यूज़
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के मार्गदर्शन में जनपद देहरादून में नशा उन्मूलन एवं सुरक्षित औषधी वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 मई 2026 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ टर्नर रोड, क्लेमेन्ट टॉउन, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, विनोद जगुडी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रकिया, नारकोटिक्स ड्रग के कय-विक्रय सम्बंधी अभिलेख, सी०सी०टी०वी० संचालन, स्टॉक रजिस्टर एवं औषधियों के सुरक्षित भंडारण आदि की विस्तृत जांच की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।
ग्रीन मेडिकोज, टर्नर रोड, देहरादून – स्टोर द्वारा होलसेल और रिटेल दोनों में दवाईयो का विक्रय किया जाता हैं। स्टोर में एक महिला कर्मचारी उपस्थित पायी गयी। फॉर्मासिस्ट और स्टोर का मालिक अनुपस्थित पाये गए। कर्मचारी द्वारा फोन करने पर स्टोर मालिक मो० आफताब को बुलाया गया। फ्रीज खराब अवस्था में पाया गया, जिसमें मौजूद अधिकतर दवाईयां एक्सपायर मिली, जिस पर कार्यवाही करते हुए निरीक्षण टीम द्वारा सभी दवाईयों को जब्त किया गया। रैक में अत्यधिक गंदगी और धूल पायी गयी। एक सी०सी०टी०वी० पाया गया, जो चालू अवस्था में नहीं मिला। नारकोटिक्स रजिस्टर में प्रविष्टियां ठीक से अंकित नहीं पायी गयी। उक्त स्टोर में अत्यधिक अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को तत्काल बंद कराया गया तथा स्टोर में दवाईयों के कय-विक्रय पर रोक लगाई गयी तथा कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन में स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिये गए। साथ ही कडी चेतावनी दी गयी कि यदि स्टोर चालक द्वारा उक्त अनियमितताओं का संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया, तो स्टोर का लॉईसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
वेलनेस मेडिकोज, टर्नर रोड, देहरादून- स्टोर में निरीक्षण के दौरान फॉर्मासिस्ट और स्टोर का मालिक अनुपस्थित मिले। कर्मचारी द्वारा फोन करने पर स्टोर मालिक आसीफ बेग को बुलाया गया। एक्सपायर दवाईयों का रख-रखाव अव्यवस्थित पाया गया। निरीक्षण टीम को बताया गया कि तीन माह की एक्सपायर दवाईयां ही रखी हुई हैं, किन्तु निरीक्षण पर अक्टूबर 2025 माह की एक्सपायर दवाईया भी प्राप्त हुई। रैक पर अत्यधिक गंदगी पायी गयी। एक्सपायर दवाईयों के निपटारे की प्रक्रिया के सम्बंध में पूछताछ की गयी, किन्तु किसी के भी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। संस्था में कुल 08 सी०सी०टी०वी० कैमरे हैं तथा फ्रीज चालू अवस्था में मिला। नारकोटिक्स बिल नहीं दिखाये गए, विशेषकर Buprenophine दवाई के क्रय-विक्रय का बिल भी निरीक्षण टीम को मौके पर नहीं दिखाया गया। उक्त स्टोर में अत्यधिक अनियमितताओं के मद्देनजर निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को तत्काल बंद कराया गया तथा स्टोर में दवाईयों के कय-विक्रय पर रोक लगाई गयी
एच०बी० फॉर्मेसी, टर्नर रोड, देहरादून – फॉर्मासिस्ट अनुपस्थित मिले किन्तु अन्य फॉर्मासिस्ट उपस्थित पायी गयी। एक सी०सी०टी०वी० मिला, स्टोर साफ-सुथरा पाया गया तथा निरीक्षण में एक्सपायर दवाईयां नहीं मिली। एक्सपायर दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थित मिला। बताया गया कि नारकोटिक्स दवाईयों का विकय उनके द्वारा नहीं किया जाता। निरीक्षण टीम द्वारा दवाईयों का रख रखाव व्यवस्थित रखने, फिज में तापमान डिस्प्ले रखने, दो सी०सी०टी०वी० और सही दवाईयों के कय-विक्रय के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।राठौड मेडिकल स्टोर, टर्नर रोड, देहरादून निरीक्षण टीम द्वारा दवाईयों का रख रखाव व्यवस्थित रखने, फिज में तापमान डिस्प्ले रखने, दो सी०सी०टी०वी० और सही दवाईयों के कय-विक्रय के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
प्राप्ति मेडिकोज, टर्नर रोड, देहरादून- लॉइसेन्स पर अंकित फॉर्मासिस्ट अनुपस्थितमिली, किन्तु अन्य एक फॉर्मासिस्ट उपस्थित मिली। प्रो० पूनम जैन से जानकारी प्राप्त की गयी। स्टोर साफ-सुथरा पाया गया और फिज में तापमान डिस्प्ले भी मिला। एक्सपायर दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थत मिला और अन्य स्थान पर एक्सपायर दवाएं नहीं मिली। नारकोटिक्स की दवाईयों के कय-विक्रय बिल भी निरीक्षण टीम को दिखाया गया, जो उचित पाये गए। निरीक्षण टीम द्वारा कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए, जिसमें अन्य फॉर्मासिस्ट का नाम भी लाईसेन्स में अंकित करना भी शामिल हैं।
श्री गणेश मेडिकल स्टोर, टर्नर रोड, देहरादून- निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी पायी गयी। फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिली। नारकोटिक्स रजिस्टर में प्रविष्टिया ठीक से अंकित नहीं पायी गयी। साथ ही निरीक्षण में पाया गया कि स्टोर में No return only exchange and 10% discount का प्रचार किया जा रहा है. जो मानकों के अनुरूप नहीं है। अतः स्टोर में अत्यधिक अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को तत्काल बंद कराया गया तथा स्टोर में दवाईयों के कय-विक्रय पर रोक लगाई गयी तथा कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन में स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिये गए। साथ ही कडी चेतावनी दी गयी कि यदि स्टोर चालक द्वारा उक्त अनियमितताओं का संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया, तो स्टोर का लॉईसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
आज के निरीक्षण में यह भी पाया गया कि टर्नर रोड क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर जैसे *माई फार्मेसी, प्रवीन मेडिकोज और सिटी फार्मेसी* ने निरीक्षण की जानकारी होते ही अपने-अपने मेडिकल स्टोर बंद कर दिये, जिससे उनकी कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता पर प्रश्नचिहून उत्पन्न होता है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन एवं सम्बंधित विभागों की प्राथमिकता है। किसी भी मेडिकल स्टोर द्वारा नियमों की अनदेखी, बिना फार्मत्सित्त्ट संचालन, नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड में लापरवाही अथवा एक्सपायरी दवाओं के अनुचित रख-रखाव को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा ड्रग विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी इस प्रकार के सयुक्त औचक निरीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाये जाते रहेंगे ताकि जनस्वास्थ्य की सुविधा सुनिश्चित की जा सकें एवं औषधि विकय व्यवस्था में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व बना रहे।
