अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ.जगदीश पंत कुमुद साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु सूबे के राज्यपाल से हुए सम्मानित,साहित्यकार कुमुद को लगा बधाइयों का तांता

दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून

देहरादून/ खटीमा(उत्तराखंड) – अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ.जगदीश पंत कुमुद को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों ने कुमुद की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

शनिवार को देहरादून में रेड एफ़ एम द्वारा आयोजित एक पहाड़ी ऐसा भी कार्यक्रम में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले. ज.गुरमीत सिंह (से.नि.)द्वारा डॉ.जगदीश पंत कुमुद को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा कार्य और साहित्य की विविध विधाओं में उनके द्वारा निरंतर किये जा रहे उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया.डॉ.पंत फार्मेसी अधिकारी के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकरपुर,खटीमा में सेवारत हैं और साहित्यिक क्षेत्र में काफ़ी सक्रिय हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ के सी पंत,डॉ वी पी सिंह,डॉ.सिद्धेश्वर सिंह,वरुण अग्रवाल,महेन्द्र प्रताप पांडे नन्द,डॉ.रूप चंद्र शास्त्री,रामरतन यादव,दीपक फुलेरा,हिमांशु बिष्ट,हेमा परिहार,हरीश शर्मा,वरुण अग्रवाल,सौरभ पाण्डे,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा आदि ने बधाई दी है।