ब्रेकिंग खटीमा वन्यजीव हमले में ग्रामीण घायल

 

दी टॉप टेन न्यूज़, देहरादून

खटीमा :खटीमा वन रेंज के चकरपुर वन रावत बस्ती से लगे जंगल में वन्य जीव हमले में आज एक ग्रामीण घायल हो गया है। घायल त्रिलोक सिंह सामंत देवीपुरा ग्राम पंचायत के मझगांव तोक का निवासी है ।

वन्य जीव हमले की सूचना पर रेंजर महेश जोशी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

वहीं रेंजर महेश जोशी का कहना है कि ग्रामीण किस तरह घायल हुआ यह अभी जांच का विषय।

वहीं घायल ग्रामीण त्रिलोक एवं स्थानीय लोगो के अनुसार यह गुलदार का हमला बताया जा रहा है एवं घायल के सर पर चोट के निशान है।

घायल के अनुसार हाथ में हशिया होने व चिल्लाने की वजह से बची जान।

कुछ समय पहले एक महिला भी उसी इलाके के जंगल में वन्य जीव हमले में हो चुकी है घायल।

स्थानीय ग्रामीणों में वन्य जीव हमले से दहशत का है माहौल।

वही टाइगर के उक्त इलाके में आने का वीडियो भी शोशल मीडिया में हो रहा है वायरल।