एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर चिनुक से एम्स ऋषिकेश पहुंचे श्रमवीरों का जिलाधिकारी ने किया फूल मालाओं से स्वागत,   राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने एम्स पहुंच जाना श्रमिकों का हाल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तरकाशी :चिन्याली सौड़ से प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के उपरान्त सभी 41 श्रमिकों को आज एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर चिनुक से एम्स ऋषिकेश लाया गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में एम्स चिकित्सालय पंहुचने पर एम्स के चिक्तिसकों द्वारा श्रमिकों/श्रमवीरों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी सोनिका ने एम्स के निदेशक एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ श्रम वीरों का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं सभी की कुशलक्षेम पूछी।

वहीं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर एम्स की डायरेक्टर डॉ मीनू सिंह के साथ डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ लाभ, चिकित्सा उपचार के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायज़ा लिया इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के हौसलो की सराहना करी।

इस दौरान सभी श्रमिकों से मिलकर उन्हें उनके धैर्य व परिश्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आपके यह धैर्य विभिन्न लोगो के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल के समय मे तत्परता के साथ उत्कृष्ट व उत्तम सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्य के कर्मठ व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व आभार करते हुए रेस्क्यू में लगी टीम की सभी एजेंसियों को साधुवाद किया।