सरदार राजपाल सिंह है किसान आयोग के उपाध्यक्ष


दी टॉप टेन न्यूज(खटीमा)- राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने आज खटीमा पहुंच मण्डी समिति परिसर में चल रही धान तोल केंद्रों का निरीक्षण किया। किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने जहां धान तोल की व्यवस्थाओं का हाल चाल जाना वहीं तोल केंद्रों में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को धान तोल को सुचारू व बेहतर तरीके से संचालित किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरदार राजपाल सिंह ने जहां अपनी फसलों की तोल कराने आए किसानों से मिल उनकी समस्याओं के बारे में जाना वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की खटीमा में तोल केंद्रों का आज उन्होंने निरीक्षण किया। फिलहाल तोल की व्यवस्थाओं को उन्होंने सही पाया है। साथ ही सरकारी तोल केंद्रों के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि धान तोल की व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जाए साथ ही किसानों को इस दौरान अपनी फसल तुलवाने के दौरान किसी प्रकार की समस्याओं से रूबरू ना होना पड़े। इसका तोल केंद्र प्रभारी विशेष ध्यान रखें।
गौरतलब है कि सीमांत खटीमा जहां किसान बाहुल्य क्षेत्र है। वहीं किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई धान तोल केंद्रों की व्यवस्थाओं के निरीक्षण को खटीमा पहुंचे थे। ताकि स्थानीय किसानों की समस्याओं का समाधान कर उनकी धान की फसल को तोल केंद्रों पर बिना किसी समस्या के तोलने की तोल केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा सके।
