सूचना का अधिकार अधिनियम की 14 वीं वर्षगांठ का आयोजन


मंथन सभागार में विभिन्न विद्यालय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Image result for shatrughan singh

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून) –आज सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की 14वी वर्षगांठ का आयोजन मंथन सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्य सूचना आयुक्त श्री शत्रुघ्न सिंह जी की अध्यक्षता में किया गया  इस कार्यक्रम में सूचना का अधिकार अधिनियम विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इसमें दून लॉ कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज सिद्धार्थ कॉलेज हिमगिरी जी विश्वविद्यालय  इक्फाई विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस विषय में प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें डीएवी पीजी कॉलेज की मैमून जहरा प्रथम स्थान पर रही वही इक्फाई यूनिवर्सिटी के अंचित जैन दूसरे स्थान पर रहे तीसरा स्थान भी इक्फाई यूनिवर्सिटी के ही राघवेंद्र ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह व माननीय राज्य सूचना आयुक्त जेपी ममगई द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त श्री शत्रुघ्न सिंह राज्य सूचना आयुक्त जेपी ममगई जी डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्रीमती इंदू सिंह पूर्व विधि अधिकारी टीएस बिष्ट सचिव उत्तराखंड सूचना आयोग बीएल राणा उपसचिव सुश्री शालिनी अपार आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुचिस्मिता सेनगुप्ता पांडे आरटीआई क्लब देहरादून के अध्यक्ष डॉक्टर बीपी मैथानी हिमगिरी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर प्रवीण राठी जीविश्वविद्यालय के अभिरुचि सिंह आदि उपस्थित रहे।