<?php /** * The header for our theme * * This is the template that displays all of the <head> section and everything up until <div id="content"> * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package MagazineNP */ ?> <!doctype html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <!-- Google tag (gtag.js) --> <script async src="https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-E5M13NZ96R"></script> <script> window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-E5M13NZ96R'); </script> <!-- Google tag (gtag.js) --> <script async src="https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-1N7X2G6N6E"></script> <script> window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-1N7X2G6N6E'); </script> <!-- Google tag (gtag.js) --> <script async src="https://www.googletagmanager.com/gtag/js?id=G-PDD94P8SHZ"></script> <script> window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-PDD94P8SHZ'); </script> <meta charset="<?php bloginfo('charset'); ?>"> <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1, shrink-to-fit=no"> <link rel="profile" href="https://gmpg.org/xfn/11"> <?php wp_head(); ?> </head> <body <?php body_class('theme-body'); ?>> <?php do_action('wp_body_open'); ?> <div id="page" class="site"> <a class="skip-link screen-reader-text" href="#content"><?php esc_html_e('Skip to content', 'magazinenp'); ?></a> <header id="masthead" class="site-header"> <?php $header_ordering = magazinenp_header_ordering('header_ordering'); foreach ($header_ordering as $header_index => $header_args) { $is_disabled = isset($header_args['disable']) ? (boolean)$header_args['disable'] : false; if (!$is_disabled) { switch ($header_index) { case "header_media": get_template_part('template-parts/header/media'); break; case "top_header": get_template_part('template-parts/header/top'); break; case "mid_header": get_template_part('template-parts/header/mid'); break; case "bottom_header": get_template_part('template-parts/header/bottom'); break; case "news_ticker": if (magazinenp_news_ticker_display()) { get_template_part('template-parts/header/ticker'); } break; case "popular_tags": if (magazinenp_popular_tags_display()) { get_template_part('template-parts/header/popular-tags'); } break; } } } if (magazinenp_post_block_display() || magazinenp_banner_display()) { get_template_part('template-parts/header/featured'); } get_template_part('template-parts/header/breadcrumb'); ?> </header>

मोटी तनख्वाह सरकार से सेवाएं निजी अस्पताल में

चिकित्सा अधीक्षक ड्यूटी टाइम में मिले प्राइवेट अस्पताल में

दीपक फुलेरा-

दी टॉप टैन न्यूज़ ब्यूरो(खटीमा)- सरकारी अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक के ड्यूटी टाइम के दौरान एक निजी अस्पताल में सेवाएं देने का मामला सीमान्त क्षेत्र खटीमा में आया है।खटीमा नागरिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक पी के ठाकुर अपने ड्यूटी टाइम के दौरान लगभग डेढ़ घण्टा खटीमा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पाए गए। 
खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में कार्यरत वर्तमान चिकित्सा अधीक्षक पीके ठाकुर के बारे में स्थानीय पत्रकारों को सूत्रों से सूचना मिली कि वह खटीमा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चिकित्सा सुविधा देने जा रहे है। वही चिकित्सा अधीक्षक पीके ठाकुर खटीमा अमाउं रोड स्थित  एक प्राइवेट अस्पताल में स्थानीय मीडिया के कैमरे में कैद भी हो गए। सरकारी डॉक्टर जंहा डेढ़ घँटे उस अस्पताल में रहे उसी दौरान ऑपरेशन के माध्यम से एक महिला में बच्चे को भी जन्म दिया।यह सब उस वक्त हुआ जब सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर थे।वही इस दौरान सरकारी डॉक्टर मीडिया से भी बचते नजर आए। वही मीडिया की सूचना पर खटीमा के तहसीलदार यूसुफ अली जब सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के प्राइवेट अस्पताल में मरीज को चिकित्सा सुविधा देने की जांच करने पहुँचे तब तक सरकारी सीएमएस साहिबान अस्पताल से निकल चुके थे। हालांकि तहसीलदार ने निजी अस्पताल के कर्मचारियों से इस मामले को लेकर बयान दर्ज कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया। साथ ही तहसीलदार ने मीडिया से इस मामले में  जांच उपरांत कार्यवाही की बात कही है।

मीडिया के सामने चिकित्सा अधीक्षक के बयान

ड्यूटी टाइम में सरकारी अस्पताल से अपनी ड्यूटी छोड़ प्राइवेट अस्पताल में मरीज को चिकित्सा सुविधा देने पहुँचे सीएमएस को प्राइवेट अस्पताल से बाहर निकलने पर जब मीडिया कर्मियों ने डॉक्टर से पूछा कि ड्यूटी टाइम में वो निजी अस्पताल में पिछले डेढ़ धंटे से क्या कर रहे है तो डॉक्टर साहब मीडिया को अजब कहानी बताते नजर आये। डॉक्टर पीके ठाकुर ने जंहा साथ कि डॉक्टर के पिता व निजी अस्पताल के मालिक जो कि हार्ट के मरीज है उनकी तबियत खराब होने पर उनके इलाज हेतु निजी अस्पताल में आने की बात कही।जबकि सीएमएस साहब हार्ट स्पेस्लिस्ट ना होकर बेहोशी के डॉक्टर है।वही जब मीडिया ने डेढ़ घँटे ऑपरेशन थियेटर में वह क्या कर रहे थे इस सवाल पर भी सीएमएस ने ओटी के अंदर अपने दांत को दिखाने की बात मीडिया से कही।लेकिन अपनी इस बहानेबाजी में वह बहुत से ऐसे सवाल छोड़ गए जिससे साफ जाहिर होता है कि वह ड्यूटी टाइम में निजी अस्पताल में चिकित्सा सुविधा देने पहुँचे थे।

सीएमएस की सफाई पर मीडिया के सवाल

1-एनेथीसियालॉजिस्ट होने के बावजूद सीएमएस हार्ट के पेशेंट को देखने निजी अस्पताल में आखिर क्यों पहुँचे।
2- निजी अस्पताल के प्रबंधन को सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को आखिर क्यों हार्ट के पेशेंट को देखने के लिए सरकारी डॉक्टर बुलाना पड़ा जबकि शहर में अन्य काबिल डॉक्टर मौजूद थे।
3- सरकारी अस्पताल में दन्त चिकित्सक होने के बावजूद सीएमएस ने अपने दांतों को प्राइवेट अस्पताल में आखिर क्यों दिखाया। उनके बयानों के अनुसार।
4- अपनी सर्विस नियमावली के अनुसार क्या सीएमएस ड्यूटी टाइम में मरीज देखने निजी अस्पताल किस नियम से गए या किस अधिकारी के आदेश पर गए।
5-जिस समय सीएमएस निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मौजूद थे तो उसी समय ऑपरेशन से एक महिला की डिलीवरी हुई। उस महिला को एनिथिसिया आखिर किस डॉक्टर ने दी।जबकि सीएमएस खुद भी एक बेहोशी के डॉक्टर है।
6- हार्ट पेशेंट को निजी अस्पताल में देखने गए एनेथीसियालॉजिस्ट सीएमएस ने अपने कार्यकाल में आज तक सरकारी अस्पताल में कितने मरीजो को देखा। 
यह कई सवाल है जो सीएमएस के ड्यूटी टाइम के दौरान निजी अस्पताल में मरीज को चिकित्सा सुविधा देने के दौरान पकड़े जाने पर मीडिया के सामने की जा रही बहाने बाजी पर सवाल खड़े करते है।

कार्यवाही की सीएमओ ने कही बात

खटीमा नागरिक चिकित्सालय के सीएमएस द्वारा ड्यूटी टाइम के दौरान प्राइवेट अस्पताल में मरीज को चिकित्सा सुविधा देने का मामला स्थानीय मीडिया द्वारा उठाये जाने के बाद अब उधम सिंह नगर जिले की सीएमओ डॉ शैलजा भट्ट ने इस मामले पर जांच उपरांत कार्यवाही की बात कही है। साथ ही सीएमओ ने मामला संज्ञान में आने के बाद उक्त मामले में जांच बैठा दी है।वही सीमान्त क्षेत्र में सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहे सीएमएस द्वारा निजी चिकित्सालय में जा अपनी ड्यूटी टाइम में मरीज को चिकित्सा सुविधा देने का मामला जंहा छाया हुआ है।वही अब उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन के यह मामला संज्ञान में आने के बाद क्या कार्यवाही अमल में लाई जाती है आमजन को इसका इंतजार है।

<?php /** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package MagazineNP */ do_action('magazinenp_footer'); wp_footer(); ?> </body> </html>