खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंग का अपराधी तीन हत्या,तीन लूट, एक डकैती सहित 15 से अधिक संगीन मामलों में था आरोपी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

खानपुर हरिद्वार- हरिद्वार ज़िले में संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों की चैकिंग अभियान के क्रम एसएसपी अजय सिंह हरिद्वार के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने 5 अप्रैल को चौकी गोवर्धनपुर क्षेत्र में ब्राहमणवाला पुलिया के पास वाहन चैकिंग के दौरान बाईक सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो उक्त अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी तथा फायरिंग कर मोटर साईकिल को वापस मोडकर खानपुर की तरफ कच्ची सडक (चकरोड) की ओर भागे, घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना खानपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पहुंचकर बदमाशो का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर दोनो बदमाशो द्वारा फिर से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा मोटरसाइकिल को चकरोड पर छोडकर दोनो बदमाश गन्ने के खेतों मे छिप गये, जिसके बाद पुलिस द्वारा चारों ओर से बदमाशों को घेरते हुए बदमाशो को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया गया।

थानाध्यक्ष खानपुर ने आत्मरक्षा के लिए जबाबी फायरिंग करी, जब फायरिंग की आवाज आनी बंद हो गयी और अभियुक्त ने आत्मसमर्पण के लिए कहा तो मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में गन्ने के खेत के बीच मे बैठा था सावधानी पूर्वक अभियुक्त को हिरासत में लेकर चिकित्सालय रुड़की में ईलाज के लिए भर्ती किया गया। जिसपर देर रात्रि एसएसपी हरिद्वार ने रुड़की अस्पताल पहुंचकर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए पूछताछ की जिसमें अभियुक्त द्वारा कबूल किया गया कि वह अपने अन्य साथी तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश , मोहित के साथ मिलकर सुनसान सड़क पर वाहन सवारों को तमंचे व आपराधिक बलपूर्वक अवैध वसूली करते हैं, लगभग 7-8 दिन पहले एक दम्पत्ति जो अपनी मोटर साइकिल से लक्सर से गोवर्धनपुर के पास अपने घर जा रहे थे जिनको तमंचा दिखाकर कुछ पैसे व सोने के बाली लूट ली थी। आज मोहित हमारे साथ नहीं आया क्योकिं उसका वीडियों तमंचे के साथ वायरल होने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज मैं व मेरा साथी तालिब लूट करने घर से निकले थे, तो पुलिस द्वारा हम लोगों को रोका गया तो हमारे द्वार पुलिस टीम पर फायर किया गया।
उपरोक्त आधार पर थाना खानपुर पर उक्त अभियुक्त के विरुध्द नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त

नीरज पुत्र धीर सिह निवासी ककराला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र करीब 26 वर्ष ।

बरामद माल

1- देशी तमंचा 315 बोर 4 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- नकद धनराधि -1200 रुपये
3- ए.टी.एम कार्ड, आय कार्ड

फरार अभियुक्त

अभियुक्त तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा मु0नगर उत्तर प्रदेश

अभियुक्त मोहित पुत्र

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

1-क्षेत्राधिकारी लक्सर
1-उ0नि0 रविन्द्र कुमार –थानाध्यक्ष खानपुर
2-उ0नि0 नवीन सिंह चौहान
3-उ0नि0 रविन्द्र जोशी
4-उ0नि0 कल्पना शर्मा
5-हे0कानि0 338 रामवीर
6-कानि0 491 सुखविन्दर सिंह
7-कानि0 1154 अजीत तोमर