पुलिस ने एक लाख पच्चीस हजार की देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिये अल्मोड़ा पुलिस सघन चैकिंग अभियान चला रही हैं।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ बखरियाल के पास बीते रोज 11 फरवरी को तलाशी के दौरान वैगनआर कार को रोककर चेक किया गया।

तलाशी के दौरान चालक जीवन सिंह 44 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ईश्वरी सिंह निवासी बागेश्वर के कब्जे से 25 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत एक लाख पच्चीस हजार रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया .मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी अवैध शराब लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता
जीवन सिंह पुत्र स्वर्गीय ईश्वरी सिंह निवासी बागेश्वर।

बरामदगी
25 पेटी अवैध देशी शराब
कीमत- 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार रुपये)

पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार
2- हेड का0 सुरेन्द्र नेगी
3- हेड का0 कुंदन लाल