स्कूलों के लिये गणतंत्र दिवस के लिये जारी हुए sop

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस पर स्कूलों के लिये आज sop जारी की है।
जारी sop के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।

विद्यालयों में गणतंत्र दिवस झण्डारोहण कार्यक्रम प्रातः 9:30 तक पूर्ण हो जाना चाहिए वहीं कोविड संक्रमण के दृष्टिगत झण्डा फहराने का कार्यक्रम आभासी या भौतिक रूप से आयोजित किया जा सकता है। झंडारोहण कार्यक्रम में सभी स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक विषयक जानकारी प्रसारित / प्रचारित करने के लिए उक्त विषयक वीडियो आदि का उपयोग किया जा सकता है। अन्य कार्यक्रम जो आजादी का अमृत महोत्सव के आलोक में 05 विषयों पर जैसे वाद-विवाद, नाटक, निबंध लेखन, प्रोजेक्ट गणतंत्र दिवस से पूर्व आयोजित कर पुरस्कार 26 जनवरी, 2023 को वितरित किये जा सकते हैं।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम वीरता पुरस्कार, देश की सशस्त्र सेनाओं द्वारा प्राप्त विजय विषयों पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जायेगा।