पिछले एक महीने से गुमशुदा राजेन्द्र का नही चल पा रहा पता परिजन हो रहे परेशान

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून- पौड़ी ज़िले के सतपुली से राजेंद्र नाम का एक व्यक्ति पिछले एक महीने से गायब है।गुमशुदा राजेंद्र 11 दिसम्बर की रात्रि के समय से ग्राम मलेही पट्टी द० मो०-3 तहसील सतपुली की सरहद राष्ट्रीय राजमार्ग 119 (534) पर स्थित से अचानक से लापता हो गया है। जिसकी रिपोर्ट रा० उ० नि० चौकी द० मो०-3 में दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद भी आज पूरा एक महीना हो गया लेकिन अभी तक राजेंद्र का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है कालसी निवासी गुमशुदा राजेन्द्र के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र ने आखरी कॉल जब अपने परिजनों को की तो राजेंद्र ने खुद को बचाने की बात कही थी. गुमशुदा राजेंद्र ने परिवार वालों को बताया कि उसको कोई मार रहा है उसे किसी से जान का खतरा है।उसे घर ले जाओ वरना वह जिंदा नहीं रहेगा। इसके पश्चात ही वह 11 दिसम्बर 2022 शाम से गायब है। राजेंद्र के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी बता दें कि गुमशुदा राजेंद्र बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मजदूरी का काम करते थे ।

जिस ठेकेदार के पास वह काम करते थे वह भी इस बात से साफ मना कर रहे हैं की राजेंद्र को किसी से खतरा था बताया जाता है कि जिस दिन वह रात्रि के समय गायब हुए उस दिन उन्होंने रात को खाना भी नहीं खाया था। उनके परिजनों का कहना है कि कार्यवाही की जाए और दोषियों को सजा दी जाए। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजन और विनोद कुमार और उनकी पुलिस टीम कर रही हैं। अगर किसी को भी राजेंद्र के बारे में पता लगे तो आप भी दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर राजन 6395741851

खजान सिंह 9368750814 गुमशुदा का भाई

सौरभ चौहान 7018194752 रिश्तेदार