दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तरकाशी-उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार की रात 2:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए । रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। इससे पूर्व भी दिसम्बर महीने में कई बार भूकंप आ चुका है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था और गहराई 5 किमी दर्ज की गई थी। फिलहाल अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है
वही नेपाल में भी बुधवार को रात में दो दो भूकंप के झटके आए। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार बागलुंग जिले में महसूस किए गए झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। वहीं दूसरा भूकंप पर बागलुंग जिले के खुंगा के आसपास 02:07 (स्थानीय समयानुसार) पर आया।
जानकारी के अनुसार, नेपाल के बागलुंग में एक और दो बजे (स्थानीय समय) के बीच भूकंप आए, हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
