कोविड 19 की तैयारियों के मद्देनजर अल्मोड़ा के सभी सरकारी अस्पतालों में किया गया मॉक ड्रील का आयोजन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-कोविड 19 से संबंधित किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी परखने के लिए आज सरकार के निर्देश पर अल्मोड़ा के बेस चकित्सलय, जिला चिकित्सालय में भी मॉक ड्रिल किया गया। जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्ष्यक डॉक्टर कुसुम लता ने बेस चिकित्सालय और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड, आक्सीजन प्लांट, कोविड टेस्टिंग लैब का निरीक्षण किया।

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय आर्या ने बताया कि कोविड की लहर को देखते हुवे पूर्व से अच्छी तैयारी की गई है, मेडिकल कालेज में तीन नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। 99प्रतिशत बैड ऑक्सिलेटेड हैं, वेंटीलेटर भी 40+हैं। हम कोविड से निपटने के लिए पहले से अधिक तैयार हैं।


जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुसुम लता ने कहा कि चिकित्सालय में वार्डो की स्थिति सही है, वेंटीलेटर चल रहे हैं गैस के तीनों प्लांट चल रहे हैं।
जनपद के सभी चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्रों में भी मॉक ड्रिल किया गया।

बाइट _डॉ अजय आर्या चिकित्सा
अधीक्षक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज।

बाइट _डॉ। कुसुम लता प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा।

कंचना पांडेय अल्मोड़ा