अल्मोड़ा में तहसील को फ़िर से मल्ला महल शिफ्ट करने की मांग को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन,व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में तहसील शिफ्टिंग का मामला अब गरमाने लगा है। तहसील को मुख्यालय से दूर करने के विरोध में बीते रोज अल्मोड़ा बाजार पूर्णरूप से बंद रहा और व्यापारियों समेत कई संगठनों के लोगो ने चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद माल रोड होते हुए बाजार भर में विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश देखने को मिला। गांधी पार्क में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन द्वारा उन्हें झूठा आश्वाशन दिया गया। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय लोगो को विश्वास में लिए बगैर तहसील को मल्ला महल से करीब 6 किमी दूर शिफ्ट कर दिया गया। जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांग की अनदेखी की गई तो नगर में आने वालेसभीजनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के प्रदेश अध्यक्ष पी सी तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, बारिश अधिवक्ता और दर्जा मंत्री केवल सती, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, एक्स आर्मी संगठन के अध्यक्ष सूबेदार आनद सिंह बोरा, छात्र संघ अध्यक्ष पंकज सिंह कार्की, सचिव गौरव भंडारी, वरिष्ठ नेता अहख्तर हुसैन, फड़ एसोसियेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र , उतराखंड क्रांति दल से भानु जोशी, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के राजपाल, पूर्व सभासद किशन लाल, कैमिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष आशीष वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरानी , पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल,जन अधिकार मंच के तिरलोचंद जोशी,टैक्सी यूनियन के सचिव नीरज पवार, सभासद सचिन आर्या, सभासद राजेश अलम्या, सभासद जगमोहन बिष्ट, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे और कार्यकारी अध्यक्ष, छात्र संघ भूपेंद्र भोज गुड्डू, उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, ग्राम पंचायत से प्रधान राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव कैमिस्ट एसोसियेशन गिरीश उप्रेती, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, पूर्व सभासद सरिता आर्य, व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी,गिरीश धवन, प्रमोद कुमार भीमा, व्यापार के पूर्व सचिव दीप जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, पूर्व उपसचिव हिमांशु कांडपाल एडवोकेट मोहन देवली, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी, पूर्व सभासद अशोक पांडे,व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेशः पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्ज़ोंन, छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज फर्तियाल, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, कोषाध्यक्ष अमित फार्टियाल, उपसचिव करिश्मा तिवारी, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, पूर्व सचिव वैभव पांडे,शहजाद कश्मीरी, कुमुद भट्ट , मो बिलाल, पवन साह, आशु गोस्वामी, बलवंत सिंह राणा, दीपक साह , दीपक नायक, मनोज वर्मा , संजय पांडे, मनोज जोशी, मनोज वर्मा कांची,,हिंदू जागरण के पूर्व अध्यक्ष अभय साह, सामाजिक कार्यकर्ता अमन अंसारी, विवेक वर्मा,अनिल वर्मा, दीपक वर्मा, भुवन तिवारी, तरुण धवन, मुकेश जोशी, संजय कुमार, व्योम धनिक, दीपू लोहनी, शोबन सिंह,अजीम अंसारी, असलम , दाबिर सिद्दकी, दानिश सिद्दकी, वासिफ सिद्दकी, मंजुल मिटल, कृष्णा सिंह, करण जोशी, दीवान सिंह, उज्वल, गोपाल चम्याल, नरेंद्र कुमार विक्की, मंटू, विकास फर्तियाल और अनेक लोग उपस्थित थे।