अपने नेता की अंतिम विदाई में उमडी पिथौरागढ़ की आवाम
नम आंखों से दी प्रकाश पन्त को सैकड़ो लोगों ने अंतिम विदाई
पिथौरागढ़- अमेरिका में इलाज के दौरान अंतिम सांस लेने वाले वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक शहर पिथौरागढ़ पहुँचा। तो अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में अंतिम दर्शन के लिए जब वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर लाया गया। प्रकाश पन्त अमर रहे के उदघोष से पूरी सौर घाटी गूंज उठी।अपने विधायक व जन जन के नेता मृदभाषी प्रकाश पन्त के अनायास अपने बीच से परलोक चले जाने पर आम जन को विश्वास ही नही हो रहा था। हजारो की संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुचे हर शख्स की आँखे नम थी कि विधाता ने ये किस तरह का अन्याय उनके नेता के साथ कर दिया।
वित्त मंत्री प्रकाश पन्त के अंतिम दर्शनों को जंहा पिथौरागढ़ जिले भर से आये आमजन का हुजूम उमड़ पड़ा। वही पूरे प्रदेश से आये सेकड़ो लोगो ने ,सह्रदय,मृदभाषी विराट व्यक्तित्व के मालिक प्रकाश पन्त के अंतिम दर्शन कर उन्हें भाव भीनी विदाई दी।बात अगर वीवीआईपी के इस दुखद अवसर पर पिथौरागढ़ पहुँचने की करे तो देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री,त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी,केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सांसद अजय भट्ट अजय टम्टा,धन सिंह रावत सहित दर्जनों विधायको सहित सैकड़ों भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं ने वित्त मंत्री प्रकाश पन्त के अंतिम दर्शन कर नम आंखों से भाजपा के इस जन प्रिय नेता अंतिम विदाई दी।
प्रकाश पन्त की अंतिम विदाई में जंहा उनका पैतृक शहर गमहीन था। तो वही जब प्रकाश पन्त के अंतिम संस्कार को उनके आवास से शहर के बीचों बीच होकर उनकी शव यात्रा गुजरी तो पूरे रास्ते भर लोगो ने छतों पर खड़े हो अपने नेता के अंतिम दर्शन कर नम आंखों से अपने नेता को अंतिम प्रणाम किया।वही सरयू नदी के तट रामेश्वर घाट पर प्रकाश पन्त का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू,प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी,केदार दत्त जोशी,विधायक पुष्कर धामी सहित दर्जनों भाजपा विधायक शामिल हुए, तो वही विपक्षी पार्टी कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,सांसद प्रदीप टम्टा,विधायक गोविंद कुंजवाल, हरीश धामी,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी सहित सेकड़ो लोगो ने अंतिम संस्कार में शामिल हो प्रकाश पन्त को अंतिम विदाई दी ।
भले ही उत्तराखण्ड की राजनीति के आसमान में चमकता धूमकेतु विधि के विधान के चलते असमय अस्त हो गया हो। लेकिन प्रकाश पंत की लोकप्रियता का क्या आलम था वह उनके अंतिम संस्कार में उमड़ी आमजन की भीड़ व देश व प्रदेश भर से पिथौरागढ़ पहुँचे वीवीआईपी को देखकर सहज ही अंदाजा हो गया। अपने विराट संसदीय ज्ञान,हंसमुख व्यक्तित्व,मिलनसार व जनप्रिय नेता के तौर पर प्रकाश पन्त के अचानक परलोक जाने से भाजपा में वह राजनीतिक शून्य पैदा हो गया जिसकी भरपाई भाजपा शायद ही लम्बे समय तक कर पाए।
