दीपक फुलेरा
देहरादून– लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को मिले प्रचंड बहुमत के बाद शोशल मीडिया में अब उत्तराखण्ड सरकार के नेतृत्व परिवर्तन व अनिल बलूनी को कमान दिए जाने की खबरे लगातार शोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है।शोशल मीडिया पर उत्तराखण्ड की राजनीति व नेतृत्व को लेकर चल रही इस तरह की खबरों को लेकर खुद राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी शोशल मीडिया के जरिये ही सामने आए है। अनिल बलूनी ने उत्तराखण्ड सरकार में नेतृत्व को लेकर चल रही अफवाहों को एक सिरे से नकारा है। साथ ही शोशल मीडिया की अफवाओं को पूर्ण तह निराधार बताया है। बलूनी ने उत्तराखण्ड सरकार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में मजबूती के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ने की बात कही है।
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने फेसबुक वॉल पर किस तरह उत्तराखण्ड राजनीति व नेतृत्व को लेकर चलाई जा रही अफवाओं को नकारा है यह हम आपको पढ़वाते है…
*मित्रों, कुछ महीनों से मैं निरन्तर देख रहा हूं कि सोशल मीडिया उत्तराखण्ड के राजनैतिक परिदृश्य पर अनेक चर्चायें हो रही हैं। विशेषकर राज्य के नेतृत्व को लेकर अनेक पोस्ट देख रहा हूँ जो कि पूर्णतः निराधार हैं। मैं ऐसी तमाम अफवाहों का सिरे से खंडन करता हूं। राज्य में प्रचंड बहुमत की स्थिर सरकार हैं। डबल इंजन का संकल्प उत्तराखण्ड के कायाकल्प हेतु कार्यरत है। यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में सरकार राज्य की भावना के अनुरूप विकास के पथ पर बढ़ रही है। मेरी कामना है राज्य का नेतृत्व विकास के नए आयाम छुये।*
मैं राज्यसभा सदस्य के नाते राज्य के विषयों पर निरन्तर सक्रिय हूँ साथ ही पार्टी के मीडिया प्रमुख के नाते अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा हूँ। माननीय प्रधानमंत्री जी और आदरणीय अध्यक्ष जी द्वारा दिये गये दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन मेरी प्राथमिकता है। ऐसे में सोशल मीडिया में राज्य के नेतृत्व के विषय मे अस्तित्वहीन और निराधार चर्चा हमारी ऊर्जा को व्यय करती है। नेतृत्व द्वारा दिये दायित्व को सभी कार्यकर्ता सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। मेरी कामना है उत्तराखंड प्रगति करे, विकास के आयामों को छुए और जन आकांक्षाओं को पूर्ण करें
सांसद अनिल बलूनी फेसबुक वॉल से साभार

