दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून: चमोली निवासी युवक विपिन रावत के साथ मारपीट के बाद मौत के मामले में पटेल नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पटेलनगर पुलिस ने आरोपी विनीत अरोड़ा को और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस विवेचना मे अभियुक्त विनीत अरोड़ा उर्फ मन्नी, पार्थेविया अरोड़ा पत्नी विनीत अरोड़ा का नाम सामने आया था. जिसके बाद तीन दिसंबर को पुलिस द्वारा अभियुक्त विनीत अरोड़ा को प्रिंस चौक देहरादून और अभियुक्त पार्थेविया को मोहिनी रोड से गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्तगणों के कब्जे से राजपुर रोड से घटना में प्रयुक्त कार और अंसारी मार्ग से घटना में प्रयुक्त बेस बॉल स्टिक बरामद की गई है।
वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को निलंबित कर दिया था।
ये है मामला-विपिन रावत अपने दोस्तों के साथ दूंन दरबार मे खाना खाने गया था घर लौटे समय मामूली कहासुनी में आरोपी विनीत अरोड़ा ने बेस बॉल बेट से विपिन के सर पर वार कर दिया था इस हमले में विपिन गम्भीर अवस्था मे घायल हो गया था और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था जहां उसकी बीते रोज मौत हो गई थी,इस घटना से आहत विपिन के परिजनों स्थानीय लोगो और बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी ने हंगामा कर अभियुक्त की गिरफ़्तारी की मांग करी थी और लक्खी बाग चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए थे।
