विपिन रावत प्रकरण में मुख्यमंत्री के आदेश पर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रवीण सैनी सस्पेंड

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-विपिन रावत प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।

 25 अक्टूबर को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 557/2022 धारा 307/323/504,506 भादवि की विवेचना में उ0नि0 प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी लक्खीबाग द्वारा लापरवाही करने व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी न करने के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को निलंबित किया गया है।

यह मामला 25 नवंबर 2022 का है. देहरादून के इनामुल्लाह बिल्डिंग पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी. इस मामले में चमोली निवासी विपिन रावत पर कहासुनी के बाद एक युवक ने हमला कर दिया था और बेसबॉल के डंडे से उसके सिर पर वार किया था. इसके बाद घायल विपिन रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी आज मौत हो गई।

विपिन की मौत के बाद इस मामले में आज परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने अस्पताल में हंगामा किय ये जानकारी सामने आते ही बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत क्षेत्रीय लोग अस्पताल में इकट्ठा हुए और देहरादून के लक्खीबाग चौकी इंचार्ज पर हत्या के आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया।