दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
खटीमा-आज उधम सिंह नगर के खटीमा से एक दुखद खबर सामने आई है रेलवे स्टेशन के पास मंडी समिति के सामने तेज गति से टनकपुर जा रही ट्रेन के आगे एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी.ट्रेन के आगे कूदने से युवक के दो टुकड़े हो गए और ट्रेन मौके पर ही रुक गई इस दुर्घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को दी।
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश कुमार पुत्र परशुराम निवासी मंडी समिति खटीमा ने गृह क्लेश के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
