दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन के अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है. महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार सीआईएसएफ में शामिल हो सकते हैं। इन पदों में आवेदन के लिए सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेड्स में 787 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे. योग्य उम्मीदवार 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 तक है।
इतने पदों पर निकाली भर्ती
कॉन्स्टेबल/ कुक : 304 पद
कॉन्स्टेबल/ मोची : 6 पद
कॉन्स्टेबल/टेलर: 27 पद
कॉन्स्टेबल/ बार्बर: 102 पद
कॉन्स्टेबल/ धोबी-मैन: 118 पद
कॉन्स्टेबल/ स्वीपर : 199 पद
कॉन्स्टेबल/ पेंटर: 01 पद
कॉन्स्टेबल/ मेसन : 12 पद
कॉन्स्टेबल/ प्लंबर: 04 पद
कॉन्स्टेबल/ माली : 03 पद
कॉन्स्टेबल/ वेल्डर : 03 पद
कुल: 779 पद
बैकलॉग वैकेंसी – 08 पद
कॉन्स्टेबल/ मोची: 01 पद
कॉन्स्टेबल/ नाई : 07 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 787 पद
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10वीं) पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए. वहीं योग्य उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तक ही होनी चाहिए. आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
योग्य आवेदकों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. पहले चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट शामिल हैं. दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।
सभी चरणों में क्वालीफाई होकर सीआईएसएफ कॉनस्टेबल/ट्रेड्समैन पद पर सरकारी नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
