दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
हरिद्वार-बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 8:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल है और उसका उपचार चल रहा है जानकारी के अनुसार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे।
इस दौरान बदमाशों की बहादराबाद में गंगनहर पटरी पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई जिस पर पुलिस ने पलटवार किया और एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
लहूलुहान हालत में उसे पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि उसके साथी भाग निकले। बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह समेत आला पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश 50 हजार का इनामी है, उसका एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
